17 सितंबर 2022 राशिफल: आज इन 6 राशियों का प्रेम जीवन रहेगा अच्छा, वहीं इन्हें मिलेगी अपार सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 17 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। लेकिन कुछ बेवजह के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं, इस वजह से आपका आर्थिक बजट भी डगमगा सकता है। अगर घर परिवार में किसी बात को लेकर समस्या चल रही थी, तो उनसे काफी हद तक छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आप अपना जीवन हंसी खुशी व्यतीत करेंगे। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा होगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। जरूरी मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर करें। दांपत्य जीवन सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ज्यादा धन लाभ के चक्कर में गलत निवेश करने से बचना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी परेशान करेंगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने सभी अधूरे कामों को पूरा करेंगे। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सुख-शांति से भरा रहेगा। मानसिक चिंता खत्म होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर सोच विचार कर सकते हैं। दोस्तों की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे। जिस काम को आप काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज वह सफल हो जाएगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आर्थिक स्थिति में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन किसी काम को कल पर नहीं टालना है, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। घर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। आप अपने किसी प्रिय मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कुछ नरम गरम नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। नया वाहन खरीदने का सोच विचार करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप पूरे जोश में नजर आ रहे हैं। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। जो व्यक्ति शेयर बाजार अथवा लॉटरी में अपना धन निवेश करते हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल होंगे। घर परिवार के सदस्य के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको कार्य क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से आप परेशानी महसूस करेंगे। यदि विद्यार्थियों को आज किसी परीक्षा देने का मौका मिले, तो उन्हें जल्दीबाजी नहीं करनी है, नहीं तो उनसे गलती हो सकती है। आप घर में चल रही समस्याओं की वजह से तनाव में रहेंगे। जो व्यक्ति नौकरी के साथ साथ व्यवसाय के लिए सोच विचार कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने के योग हैं। खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत शानदार नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको कुछ चुनौतियां तो आएंगी, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं, बल्कि उनका डटकर सामना करेंगे। किसी भी परिस्थिति में भी आज आपको संयम को बनाए रखना होगा, तभी आप उनसे आसानी से बाहर निकल पाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। किसी सरकारी योजना में धन लगाने के बारे में सोच विचार करेंगे, जिससे आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। किसी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप आज अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। यदि किसी की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। विरोधी आज आपके ऊपर हावी होने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको कोई खास उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्ति प्रमोशन प्राप्त कर सकते हैं, जिसके कारण उनके वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। आप अच्छे काम से कार्य क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने में सफल रहेंगे और अधिकारियों के मुंह से प्रशंसा सुनकर आपको बहुत खुशी होगी। आपको व्यवसाय में धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब होंगे। आप अपने कुछ कामकाज के तरीकों में बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।