Site icon NamanBharat

21 मई 2023 राशिफल: आज इन 2 राशियों को मिलेगा कोई शुभ समाचार, सूर्य देव का रहेगा विशेष आशीर्वाद

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 मई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि होती हुई नजर आ रही है। पिताजी की मदद से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल जाएगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिसकी वजह से आप अपने घर में किसी पूजा-पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन करा सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें बहुत ही जल्द कोई अच्छा मौका मिलेगा। घर के बच्चों के साथ आप मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। आज अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि आपकी कोई मूल्यवान वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको वापस प्राप्त हो सकती है। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा मत कीजिए और जल्दीबाजी में लिए गए किसी निर्णय के लिए आपको पछतावा होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, तभी आप अपने भविष्य के लिए कुछ पैसा बचा सकते हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों की मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान को शिक्षा में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह आपके मित्रों की मदद से दूर होगी। विद्यार्थी आज अपने कामों को लेकर परेशान रहेंगे। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने ले जा सकते हैं। यदि आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आप संतान को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अचानक घर में किसी अतिथि का आगमन होने से आपका खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है, लेकिन आप उससे घबराए नहीं। आप बाहर के खानपान से परहेज करें, नहीं तो पेट संबंधित समस्या हो सकती हैं। नए नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। यदि आपने पहले पैसा निवेश किया था, तो उसका अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आप किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। बच्चे काफी खुश नजर आएंगे। जीवनसाथी की तबीयत अच्छी रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से खुशी होगी। आपकी किसी बात को लेकर आज जीवनसाथी से झड़प हो सकती है। यदि किसी नए काम में हाथ डालें, तो उसमें अपने भाइयों से सलाह मशवरा जरूर करें। अविवाहित व्यक्तियों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। माता जी के साथ आज कुछ समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले के दिनों से काफी अच्छा नजर आ रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता-पिता को आप किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा के लिए ले जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने सामने आने वाली विपरीत परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। लेकिन आपको आज किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आसानी से मिल जाएगा, जिसे आप काफी हद तक उतारने में सफल भी रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े, आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। आप संतान के प्रति अपने दायित्व की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। घर परिवार का माहौल सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। लंबे समय से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपकी तबीयत में सुधार आएगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी समाप्त हो जाएगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। घरेलू सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आपको बिजनेस में यदि किसी धन संबंधित समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो उसके लिए आज आप अपने भाइयों से कोई मदद मांग सकते हैं। जीवनसाथी की तरफ से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

Exit mobile version