10 मार्च 2023 राशिफल: आज 2 राशियों के सितारे रहेंगे मजबूत, बनेंगे बिगड़े काम, नौकरी वालों को मिलेगी खुशखबरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 10 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने सोचे हुए मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार पूरा फल मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके द्वारा बनाए गए कुछ नए संपर्क से लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। अगर आप कोई कार्य काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, तो आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज आपको अजनबी लोगों से सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा वह आपको कोई गलत काम की ओर अग्रसर कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। बिजनेस कर रहे व्यक्ति व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ ना पाकर थोड़ा निराश रहेंगे लेकिन फिर भी वह आगे बढ़ेंगे। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। करियर में आ रही समस्याएं दूर होंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं। आपको किसी नई योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप संतान की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आपके दोस्तों में इजाफा होगा लेकिन किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपका भरोसा तोड़ सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने कुछ कामों को कल पर डाल सकते हैं। आपकी कुछ नया करने की सोच आपको आगे बढ़ाएगी। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यवसाय कर रहे व्यक्ति किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग बने हुए हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको लेनदेन के मामलों में सावधान रहना होगा। घर के बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है, नहीं तो आगे चलकर समस्या हो सकती है। आपको माता-पिता से यदि कुछ धन संबंधित मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। यदि आप अपने व्यवसाय में मंदी को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आज वह भी दूर होगी और आपका कोई परिजन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके किसी काम में कारगर सिद्ध होगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे और लाभ भी अच्छा कमाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनाएंगे। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। आप अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी तरीके से निभाएंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। बिजनेस कर रहे व्यक्ति कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे, जिससे भविष्य में उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बाकी की दिनों की तुलना में काफी अच्छा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने बिखरे कारोबार को संभालने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। भगवान के प्रति आस्था और विश्वास बना रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आपको जीवनसाथी की तरफ से कोई प्रिय वस्तु प्राप्त हो सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अनुभवी व्यक्तियों के साथ उठना बैठना रहेगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। पति-पत्नी के बीच अगर किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे कर लेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। किसी जोखिम भरे काम में आज हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आज आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत होगा। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कामकाज में आज आप किसी छोटी बात को लेकर नाराज ना हो और धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी किसी ने संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होती हुई नजर आ रही है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है, तभी आप अपने जीवन में आगे बढ़ पाएंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। काफी लंबे समय के बाद पुराने दोस्त से मिल सकते हैं जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।