यूरोप में इश्क फरमा रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, एक्ट्रेस ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री की बहुत ही हॉट और फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। मलाइका अरोड़ा की उम्र 49 साल की हो गई है लेकिन इस उम्र में भी वह बेहद हॉट और ग्लैमरस नजर आती हैं। मलाइका अरोड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चा में रहती हैं।

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक परफेक्ट जोड़ी हैं। यह दोनों ही दुनिया के सामने बहुत पहले ही अपने प्यार को जाहिर कर चुके हैं। वहीं यह कपल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहता है और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करता रहता है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों छुट्टियों पर हैं। जी हां, दोनों अपने कामकाज से वक्त निकालकर वेकेशन पर यूरोप पर निकले हैं। यह दोनों यूरोप में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं, जिनकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रोमांटिक तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक नहीं बल्कि तीन-तीन तस्वीरें वेकेशन से साझा की हैं। मलाइका और अर्जुन यूरोप में एक दूसरे के साथ रोमांटिक वक्त व्यतीत कर रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे को गले लगाए पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं।

तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ग्रे स्वेट शर्ट, ब्लैक जैकेट के साथ ब्लैक स्टार प्रिंटेड कैप में नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा नो-मेकअप लुक विथ क्यूट स्माइल के साथ काफी सुंदर दिख रही हैं। वहीं अगर हम अर्जुन कपूर के लुक की बात करें, तो टीशर्ट, ब्लैक जैकेट में वह हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे हैं। अर्जुन कपूर ने भी अपनी लेडी लव के साथ ट्विन करने के लिए बीनी कैप पहनी हुई है।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे को गले लगाए पोज देते नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “गर्म और कॉजी। जब भी मैं तुम्हारे करीब होती हूं तो ऐसा ही लगता है।” साथ ही एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor को भी टैग किया है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की यह रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इन तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं और ढेरों कमैंट्स भी पोस्ट पर आ रहे हैं।

दोबारा शादी के बारे में सोच रही हैं मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि वह दोबारा शादी करने के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने कहा था कि “बेशक, मैंने इसके बारे में सोचा है। मैं प्यार में विश्वास करती हूं… लेकिन मैं इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि मैं दोबारा शादी कब करूंगी, क्योंकि मैं कुछ चीजों को सरप्राइज रखना चाहती हूं… सब पहले बताने से उसका मजा खत्म हो जाता है।”

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साल 2019 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। मगर 19 साल बाद यह रिश्ता टूट गया और दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। मलाइका और अरबाज खान का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान है।