शादी से पहले लंदन की सड़कों पर इश्क लड़ाते नजर आए परिणीति और राघव, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग शादी की खबरों को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। परिणीति चोपड़ा ने बीते महीने राघव चड्ढा संग सगाई की है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई थीं। दोनों को सगाई की खूब बधाइयां मिलीं। वही फैंस ने भी दोनों की क्यूट जोड़ी को खूब पसंद किया।

इसी बीच सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस लेटेस्ट वीडियो में उन्हें अपने एक फैन के साथ सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। खबरों की मानें, तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस समय लंदन में वेकेशन मना रहे हैं।

लंदन में नजर आए परिणीति और राघव

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को सगाई के बाद लंदन में देखा गया। दोनों लंदन की सड़कों पर इश्क लड़ाते हुए नजर आए। परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा का यह वीडियो एक वीडियो क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों का स्टाइल भी काफी कूल लग रहा है। पहली बार राघव चड्ढा का ऐसा अवतार देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है वह यही कह रहा है कि राघव चड्ढा के तेवर बदले-बदले दिखाई दे रहे हैं और उन पर परिणीति का रंग चढ़ गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों मुस्कुराते और मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा काफी कलरफुल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा मालूम हो रहा है कि दोनों शादी से पहले लंदन में छुट्टियां मनाने गए हुए थे। वैसे दोनों ने सोशल मीडिया पर इस की जानकारी शेयर नहीं की है। अब सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो हुआ वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallavi Raj (@myshadowbeats)


फैन ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन में यह लिखा गया है कि “आज लंदन में अपना अल्टीमेट फैन मोमेंट जिया। मैं सड़क पार करते समय परिणीति चोपड़ा से टकरा गई और ओह माय गॉड। वह सबसे प्यारी, सबसे सुंदर और इतनी विनम्र हैं। वो कहते हैं न भगवान जोड़िया ऊपर से ही बना कर भेजता है, सच कहते हैं। राघव चड्ढा परिणीति की तरह ही स्वीट, गुड लुकिंग और ह्यूमर से भरपूर हैं। मेरे फैन मोमेंट को जीने देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दोस्तों।”

आपको बता दें कि हाल ही में बीते 13 मई 2023 को बॉलीवुड की बेहद मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के राजनेता और अपने ‘मिस्टर परफेक्ट’ राघव चड्ढा के साथ सगाई करके उन्हें अपना बना लिया है और ये कपल इसी साल अक्टूबर 2023 में शादी के बंधन में भी बंधने वाला है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई बेहद ही भव्य अंदाज में दिल्ली में संपन्न हुई है और इस इंगेजमेंट सेरेमनी में राजनीति से लेकर बॉलीवुड जगत की कई दिक्कत हस्तियों ने शिरकत करके सगाई समारोह में चार चांद लगा दिया था।