“शादीशुदा जिंदगी कैसी चल रही”, शख्स के सवाल पर परिणीति चोपड़ा ने हंसकर दिया ये जवाब: Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग शादी की खबरों को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग सगाई की है। दोनों को सगाई की खूब बधाइयां मिली। वहीं फैंस ने भी दोनों की क्यूट जोड़ी को खूब पसंद किया। वहीं अब दोनों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उनकी शादी की तैयारियों पर भी फैंस और पैपराजी की नजरें हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा के साथ परिणीति चोपड़ा राजस्थान में सात फेरे लेंगी। हालांकि, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल, एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्मों के शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पैपराजी उनसे शादी को लेकर सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन एक शख्स के सवाल ने लाइमलाइट चुरा ली है।

परिणीति चोपड़ा से शख्स ने पूछा सवाल

आपको बता दें कि शनिवार को परिणीति चोपड़ा मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इवेंट में अभिनेत्री ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बड़े झुमको के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया। इसी दौरान पैपराजी ने परिणीति से शादी को लेकर सवाल किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा एक लिफ्ट के अंदर पैपराजी से बात करते हुए नजर आ रही हैं।

परिणीति ने शरमाते हुए दिया पैप्स के सवालों का जवाब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @varindertchawla


इस वीडियो में एक शख्स ने परिणीति चोपड़ा को सगाई की बधाई दी तो उन्होंने उसे शुक्रिया कहा। जबकि अन्य पैपराजी ने एक्ट्रेस को “शादी में बुलाना” इस पर एक्ट्रेस हाथ का इशारा करते हुए मुस्कुराईं और सिर हिलाया। इन्हीं बातों के बीच एक शख्स ने “शादीशुदा जिंदगी कैसी चल रही है” का सवाल पूछा तो परिणीति चोपड़ा ने पलटकर जवाब दिया “मैंने अभी तक शादी नहीं की है।” इन मजेदार बातों का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

कॉमेडियन भारती सिंह से मुलाकात का वीडियो भी आया सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


इसके अलावा परिणीति चोपड़ा का इवेंट में कॉमेडियन भारती सिंह से मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे को गले लगाते हुए और बातें करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

परिणीति-राघव की सगाई

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में अपने चाहने वालों की मौजूदगी में आप नेता राघव चड्ढा से सगाई की थी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई थीं। इस कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे सहित कई राजनेता भी शामिल हुए थे। वहीं अब दोनों की शादी की खबरें भी जोरों पर हैं। जल्द ही ‘राघनीति’ शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं, जिसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।