09 नवंबर 2021 राशिफल: आज 3 राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत, भाग्य का मिलेगा साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 09 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी परेशान कर सकती हैं। छात्रों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत नरम गरम रहेगी। बाहर के खानपान से परहेज करें। आप अपने भविष्य को लेकर नहीं योजनाएं बना सकते हैं, जिसका अच्छा फायदा मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जीवनसाथी की तरक्की से आज आपका मन प्रसन्न होने वाला है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपके कुछ बनते बनते काम बिगड़ सकते हैं, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहने वाला है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम हासिल हो सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति करने में आप सफल रहेंगे। अचानक धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। कार्यालय में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सफलता दायक रहेगा। धन कमाने के अच्छे जरिए हाथ लग सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, नहीं तो वह आपके प्रमोशन और वेतन वृद्धि में बाधा डाल सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। माता की सेहत में सुधार आ सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। आपको अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखना होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। दूसरों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। आप अपनी बुद्धिमानी के बल पर पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण कर सकते हैं। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। मुश्किल परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अगर संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई विवाद चल रहा है तो उसका समाधान हो सकता है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आप किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप जिस कार्य को करने की कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। व्यापार से जुड़ी हुई कोई नई योजना पर सोच-विचार करेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी महिला मित्र की मदद से अच्छा लाभ मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिनकी मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल भी मत कीजिए। खर्चों पर काबू रखना होगा। कुछ कामों में आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होने वाला है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। किस्मत पूरा साथ देगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। भाइयों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन खुशी दिलाने वाला रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसकी वजह से आप अपने कामकाज को बेहतर ढंग से पूरा कर सकते हैं। करियर में सफलता पाने के अवसर प्राप्त होंगे। विदेश में व्यापार करने वालों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। समाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में यदि कलह लंबे समय से चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है।