‘बड़े अच्छे लगते हैं” एक्टर राम कपूर पत्नी गौतमी के साथ मालदीव में जमकर रोमांस करते आए नजर, वायरल हुईं ये तस्वीरें

टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता राम कपूर इस समय के दौरान मालदीव में वेकेशन मना रहे हैं। “बड़े अच्छे लगते हैं” एक्टर राम कपूर इस वक्त अपनी पत्नी गौतमी के साथ वहां पर पहुंचे, जहां पर वह अपना हनीमून मनाने के लिए गए हुए थे। राम कपूर इस वेकेशन पर अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वेकेशन की झलक राम कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

आपको बता दें कि टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री गौतमी गाडगिल और राम कपूर की जोड़ी को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यह दोनों ही एक दूसरे से कई मामलों में बेहद अलग हैं, परंतु इसके बावजूद भी इन दोनों के बीच बहुत प्यार है और आज यह दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल व्यतीत कर रहे हैं।

राम कपूर अपनी पत्नी गौतमी के साथ मुंबई के समंदर से काफी दूर मालदीव के समंदर का मजा ले रहे हैं। राम कपूर और गौतमी ने इस खूबसूरत वैकेशन की कई शानदार तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

अभिनेता राम कपूर ने मालदीव की इन फोटोस को साझा करते हुए इसे पैराडाइज़ बताया है। अपनी पत्नी गौतमी के साथ उन्होंने अपनी कई रोमांटिक फोटोस को साझा किया है, जिनमें मालदीव के बीच पर वह गौतमी कपूर को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा राम कपूर अपनी पत्नी गौतमी के साथ जिस रेजॉर्ट में रुके हुए हैं उसकी भी झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

गौतमी कपूर ने भी मालदीव वेकेशन से बोट राइड का बेहद मजेदार वीडियो साझा किया है। इसके अलावा गौतमी ने रेजॉर्ट के अपने कमरे की झलक भी शेयर करते हुए दिखाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गौतमी अपने कमरे में कॉफी का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रही हैं और बच्चे बाहर स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गौतमी कपूर ने अपने इस रिजॉर्ट की कई खूबसूरत फोटोस को साझा किया है।

मालूम हो कि राम कपूर और गौतमी गाडगिल की प्रेम कहानी टीवी सीरियल “घर एक मंदिर” के दौरान से शुरू हुई थी। यह सीरियल साल 2002 में टेलीविजन पर नजर आया था। उस समय के दौरान गौतमी मॉडलिंग में करियर बना चुकी थीं और राम कपूर सीरियल में संघर्ष के दौर में थे।

इस सीरियल में गौतमी राम कपूर की भाभी का किरदार निभाते हुए नजर आईं थीं। दोनों को कि रोज मुलाकात होने लगी, जिससे दोनों अच्छे दोस्त बन गए और यहीं से राम कपूर और गौतमी की प्रेम कहानी शुरू हो गई।

आखिर में राम कपूर और गौतमी दोनों साल 2003 में विवाह के बंधन में बंध गए और आज यह अपनी शादीशुदा जिंदगी हंसी खुशी व्यतीत कर रहे हैं।

हाल ही में गौतमी ने मालदीव वेकेशन वाली एक पुरानी फोटो भी साझा की थी, जिसमें वह बिकनी पहने हुए नजर आईं थीं। यह फोटो उसी साल 2003 की है, जब राम कपूर के साथ उन्होंने शादी की थी और वह साथ में पहली बार मालदीव पहुंचे थे। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों काफी यंग और बिल्कुल फिट दिखाई दे रहे हैं।