भारती सिंह का बेटा अब हो गया बड़ा, गोला ने किया खुद से चलना शुरू, पहला कदम देख इमोशनल हुईं कॉमेडी क्वीन

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भारती सिंह ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। मौजूदा समय में भारती सिंह की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। वहीं भारती सिंह अपने काम के साथ-साथ अपने घर को भी बखूबी तरीके से संभाल रही हैं। भारती सिंह इन दिनों अपने बेटे गोला के साथ अपने मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं।

भारती सिंह मां बनने के बाद कितना खुश हैं, इसकी खुशी तो वह किसी न किसी जरिए से जाहिर करती रहती हैं। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने थे। इन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। वह अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाते हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का बेटा गोला उर्फ़ लक्ष्य 1 साल का हो गया है।

भारती सिंह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटे के साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। आपको बता दें कि भारती सिंह अपने जीवन से जुड़े हर छोटे-बड़े पलों को अपने व्लॉग के जरिए फैंस को बताती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक बेहद खास मोमेंट भी शेयर किया।

भारती सिंह के बेटे ने चलना सीखा

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने लेटेस्ट व्लॉग में उस पल को दिखाया है, जब उनके एक साल के बेटे गोला ने अपने आप चलना शुरू कर दिया। वीडियो में शुरुआत में भारती सिंह का बेटा डरा हुआ लग रहा था लेकिन पेरेंट्स ने हौसला बढ़ाया तो उसे चलने और अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिली। गोला तीन-चार कदम चला यह देख भारती सिंह ने “गणपति बप्पा मोरया” गाना शुरू कर दिया जिस पर गोला ने डांस भी किया।

गोला को डांस करता देख भारती और उनके हाउस हेल्प सभी ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की। बच्चे का पहली बार कदम बढ़ाना हर मां के लिए भावुक पल होता है। ऐसे में भारती भी इमोशनल हो गईं और हर्ष के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर की। कॉमेडी क्वीन ने कहा “बहुत खुश हूं गोला चलने लग गया। इसी तरह आपका प्यार चाहिए, वो और चलना शुरू हो जाएगा। मैंने सच में आप लोगो के साथ ही देखा है। भजन बोलो तो और देर तक खड़ा रहता है।”

यहां देखें वीडियो

भारती सिंह का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया। वहीं कुछ लोग इमोशनल भी हो गए। एक फैन ने लिखा “जैसे कल ही की बात है, गोला पैदा हुआ था।” कई और ने लिखा “गोला का वीडियो देखते देखते पता ही नहीं चला कब इतना बड़ा हो गया। अपने बच्चे जैसी खुशी हो रही है।” वहीं अगर हम भारती सिंह के काम की बात करें, तो भारती इन दिनों एंटरटेनमेंट की रात हाउसफुल और फव्वारा चौक जैसे शोज में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही कॉमेडी स्टेज शो भी करती रहती हैं।

3 अप्रैल 2022 को भारती सिंह ने गोला को दिया था जन्म

आपको बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने 3 अप्रैल 2022 को अपने बेटे लक्ष्य उर्फ गोला का स्वागत किया था। जब से कपल अपने बेटे की हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करता रहता है।