Site icon NamanBharat

गर्भवती हैं कॉमेडियन भारती सिंह? अगले साल गूंजने वाली हैं किलकारियां

भारती सिंह (Bharti Singh) अपनी कॉमेडी से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाली भारती सिंह आज घर-घर में लॉफ्टर क्वीन के नाम से जानी जाती हैं। इन्होंने जो यह मुकाम हासिल किया है, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपने जीवन में कड़ी मेहनत और संघर्ष किया है। मौजूदा समय में भारती सिंह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

आपको बता दें कि अपनी कॉमेडी से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाली भारती सिंह (Bharti Singh) ने हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) से शादी की है और यह कपल एक-दूसरे से बहुत प्यार करता है। इसी बीच यह खबर सामने आई है कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह गर्भवती हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अगले साल यानी 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं।

हालांकि, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की तरफ से इस विषय में कुछ भी बयान सामने नहीं आया है परंतु मीडिया में भारती सिंह के गर्भवती होने की बात सुर्खियों में छाई हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि भारती सिंह अपने गर्भावस्था के प्रारंभिक स्टेज पर हैं और इस समय के दौरान उनको काफी देखभाल की आवश्यकता है, जिसकी वजह से वह काम से ब्रेक भी ले चुकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारती सिंह के करीबी दोस्त ने भारती के गर्भवती होने की जानकारी दी है। जब इस विषय में भारती सिंह से पूछा गया तो उन्होंने इस बात से इंकार भी नहीं किया और ना ही इस बात पर कुछ टिप्पणी की बल्कि उन्होंने खुद ही कहा कि वह जब मुनासिब समय आएगा तो इस विषय में सबको जानकारी दे देंगी। इससे यही उम्मीद लगाई जा रही है कि भारती सिंह की मां बनने की जो खबर चल रही है वह सही है।

आपको बता दें कि भारती सिंह छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की मुलाकात लाफ्टर चैलेंज शो के सेट पर हुई थी। हर्ष लिंबाचिया बहुत अच्छी स्क्रिप्ट लिखते हैं। मूल रूप से हर्ष गुजराती हैं। वहीं अगर हम भारती सिंह की बात करें तो यह पंजाब की मूल निवासी हैं। भारती तीरंदाजी और पिस्तौल शूटिंग में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एक दूसरे के साथ काफी लंबे रिलेशनशिप में रहे थे। उसके बाद साल 2017 में यह दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। इस वर्ष दिसंबर के महीने में इन दोनों की शादी के 4 साल पूरे हो जाएंगे। ऐसे में फैंस को काफी लंबे समय से इस बात का इंतजार है कि आखिर भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया कब माता-पिता बनेंगे।

बता दें पिछले साल भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ड्रग्स केस के मामले में फंस गए थे। एनसीबी के अनुसार, दोनों के घर से प्रतिबंधित गांजा बरामद हुआ था, जिसके चलते दोनों जेल भी काट चुके हैं। भारती सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और यह अपनी और हर्ष के रोमांटिक तस्वीरें अक्सर साझा करती रहती हैं, जिनको फैंस बहुत पसंद करते हैं और लोग इन दोनों की तस्वीरों पर जमकर कमेंट भी करते हैं।

 

 

Exit mobile version