धनतेरस पर करें इन चीजों का दान, खुल जाएगी किस्मत, खूब बरसेगा पैसा

हिंदुओं के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक धनतेरस का त्यौहार है। भारतीय संस्कृति के अनुसार, धनतेरस हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार पर समस्त हिंदू कुबेर पूजन, यम पूजन और धन्वंतरी की पूजन करते हैं। धनतेरस का त्यौहार दीपावली के दो दिन पहले मनाया जाता है। यह त्यौहार खुशी का प्रतीक है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन समुंद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरी जोकि विष्णु जी के प्रतीक हैं, वह अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। उन्होंने अमृत औषधियों की खोज की और चिकित्सा देवता भी कहलाए।

धनतेरस के दिन बर्तन, सोना-चांदी, कपड़े, धन-संपत्ति खरीदने की परंपरा है और यह परंपरा आज से नहीं बल्कि सदियों से चलती आ रही है। जैसे-जैसे समय गुजर रहा है, वैसे-वैसे धनतेरस वाले दिन लोग गाड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसी चीजें भी धनतेरस वाले दिन खरीदते हैं। इन सबके अलावा धनतेरस पर सामान खरीदने के साथ-साथ दान देने की भी परंपरा है। अगर धनतेरस वाले दिन जरूरतमंद लोगों को दान दिया जाए तो इससे धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और वह पूरे साल धन दौलत की खूब वर्षा करती हैं।

आपको बता दें कि साल 2021 में धनतेरस का त्यौहार 2 नवंबर, दिन मंगलवार को है। अगर आप धनवान बनना चाहते हैं तो धनतेरस के दिन कुछ चीजों का दान अवश्य कीजिए। अगर आप धनतेरस के दिन खरीदारी कर रहे हैं तो इसके साथ-साथ दान जरूर करें परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि दान सूर्यास्त से पहले ही कीजिए। वहीं इस दिन किसी भी सफेद चीज जैसे दूध, दही, सफेद मिठाई का दान मत कीजिए क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। कुछ चीजें ऐसी होती है जिनको धनतेरस के दिन दान करने से शुभ मिलता है।

अनाज

आप धनतेरस के दिन अनाज का दान कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अनाज का दान करने से घर में भंडार हमेशा भरा रहता है। अगर अनाज नहीं दे रहे हैं तो आप किसी गरीब को भोजन करा सकते हैं। भोजन में उसे मिठाई खिलाएं। इसके बाद अपने सामर्थ्य अनुसार कुछ पैसे दान के रुप में दीजिए।

लोहा

आप धनतेरस के दिन लोहे का दान भी कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है। दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है। अगर आपका कोई रुका हुआ काम है तो वह भी धीरे-धीरे पूरा होने लगता है।

कपड़े

आप धनतेरस वाले दिन निर्धन और जरूरतमंद व्यक्तियों को कपड़े का दान अवश्य कीजिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके बुरे दिन अच्छे दिनों में बदल जाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि कुबेर देव की भी कृपा आपके ऊपर बरसेगी, जिससे जीवन में धन दौलत की कमी नहीं होगी। अगर संभव हो सके तो आप धनतेरस के दिन पीले रंग के कपड़ों का दान जरूर करें, यह शुभ माना जाता है।

झाड़ू

आप धनतेरस वाले दिन झाड़ू का दान कर सकते हैं, यह बहुत ही शुभ माना गया है। आप इस दिन किसी सफाई कर्मचारी को या फिर मंदिर में नई झाड़ू दान करें। इससे जीवन से धन की कमी दूर होती है।