जन्नत जुबैर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपने सपनों का घर, पिता के साथ ली फोटो

टीवी की चाइल्ड एक्टर जन्नत जुबैर अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है। कई टीवी शो में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाने के बाद अब जन्नत कई रियालिटी शो में नजर आ रही हैं। टीवी की दुनिया में जन्नत ने दिल मिल गए, काशी – अब ना रहे तेरा कागज़ कोरा, फुलवा, भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप और तू आशिकी जैसे कई बड़े सीरियल कर चुकी हैं ।

सिर्फ टीवी सीरियल तक ही नहीं जन्नत ने इतनी सी उम्र में ही बॉलीवुड फिल्मों तक में अपना हुनर दिखाया हैं। टीवी पर बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस से शुरुआत करने वाली जन्नत अब 21 साल की हो गई हैं। 21 सल की उम्र में जन्नत ने अपन खुद का घर खरीद लिया हैं। जन्नत का यह घर उनके सपनों के महल की तरह ही खास हैं।

नए घर की मिल रही बधाई

अपने सपनों के इस घर की कई तस्वीरों को जन्नत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। जन्नत के इस घर के देखने के बाद फैंस उनकी और उनके घर की काफी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही लोग उन्हें नए घर की बधाई भी दे रहे हैं।

दरअसल जन्नत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पिता जुबैर अहमद रहमानी और भाई अयान जुबैर के साथ अपने नए घर की तरफ देखते हुए पोज दिया हैं। इस तस्वीर के शेयर करते हुए जन्नत ने एकक कैप्शन भी डाला है। जो कि फैंस के दिलों को छू लेने वाला हैं।

जन्नत का सपना हुआ सच

जन्नत ने अपने नए घर की तस्वीर के साथ लिखा कि क्योंकि सपने सच होते हैं सपनों के घर की कहानी जिसे सुनकर बड़ी हुई हूं, आखिरकार मेरी आंखों के सामने है। आपको बता दें कि जन्नत ने हाल ही में खतरों के खिलाड़ी शो में बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया था।

इस शो में जन्नत दो बातों के लिए सबसे ज्यादा चर्चित रही। पहली की वह शो की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट थी। दूसरी यह की जन्नत शो की सबसे ज्यादा फीस चार्च करने वाली कंटेस्टेंट भी रही। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि जन्नत ने इस शो के हर एक एपिसोड के लिए 18 लाख रुपए लिए हैं।