Site icon NamanBharat

ऋषि कपूर से लेकर इरफान खान तक, इन 10 सितारों के लिए साल 2020 बन गया काल, कह गए दुनिया को अलविदा

साल 2020 देश के लिए बहुत ही खराब साल साबित हुआ है। कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर के सभी लोग बहुत सी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कोरोना वायरस की महामारी की वजह से लॉकडाउन के कारण लोगों का काम धाम पूरी तरह से बंद हो गया। लोगों की नौकरियां चली गई हैं, जिसकी वजह से घर का गुजारा चला पाना बहुत ही मुश्किल है। इतना ही नहीं बल्कि कई लोगों ने तो इस जानलेवा वायरस के कारण अपनी जान भी गंवाई है। वैसे देखा जाए तो कोरोना वायरस का कहर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर ज्यादा देखने को मिला है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से सितारे जो कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं परंतु कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो कोरोना वायरस जैसी बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

बॉलीवुड के लिए साल 2020 एक बुरे सपने की तरह रहा है। कोरोना वायरस की वजह से इस साल इंडस्ट्री का सारा काम बीच में ही बंद हो गया था। इसके साथ ही बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर, इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत जैसे बड़े-बड़े सितारे साल 2020 में दुनिया छोड़कर चले गए। आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके लिए साल 2020 काल बन गया।

इरफान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता इरफान खान का निधन 29 अप्रैल को हुआ था। 54 वर्ष की उम्र में इन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बता दे कि इरफान खान ने वर्ष 2018 में जानकारी दी थी कि उनको कैंसर की बीमारी है। काफी लंबे समय से वह बीमारी से जूझ रहे थे और बीते दिनों ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

ऋषि कपूर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर 30 अप्रैल को दुनिया छोड़कर चले गए थे। आपको बता दें कि 67 साल के ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे। इलाज के लिए उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल के आईसीयू में इन्होंने अंतिम सांस ली थी।

वाजिद खान

वाजिद खान मशहूर संगीतकार थे। इनका निधन 1 जून को हुआ था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि वाजिद खान किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। इनकी हालत बहुत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं आया और यह 1 जून को दुनिया छोड़कर चले गए।

स्क्रीनराइटर बासु चटर्जी

मशहूर फिल्ममेकर और स्क्रीनराइटर बासु चटर्जी का निधन 4 जून को हुआ था। आपको बता दें कि मुंबई में इन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली थी।

योगेश गौर

आपको बता दें कि गीतकार योगेश गौर ने अपने कार्यकाल में ऋषिकेश मुखर्जी, बासु चटर्जी के साथ काम किया था। मशहूर गीतकार योगेश गौर भी वर्ष 2020 में दुनिया छोड़कर चले गए। 29 मई को योगेश गौर का निधन हुआ था।

सरोज खान

कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था। 3 जुलाई को यह दुनिया को अलविदा कह गईं। आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री के अंदर सरोज खान ने एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं।

सुशांत सिंह राजपूत

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत अवस्था में पाए गए थे। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि लंबे समय से सुशांत डिप्रेशन का सामना कर रहे थे। आखिर में उन्होंने खुदकुशी करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

कॉमेडियन जगदीप

बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर और कॉमेडियन जगदीप 81 साल की उम्र में दुनिया छोड़ कर चल बसे। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में 400 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। इनके द्वारा निभाए गए किरदार को दर्शक बेहद पसंद करते थे। जुलाई के महीने में उनका निधन हुआ था।

वीजे चित्रा

9 दिसंबर को होटल के रूम में साउथ फिल्म की मशहूर अभिनेत्री वीजे चित्रा मृत अवस्था में पाई गई थीं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि चित्रा ने देर रात शूटिंग करने के पश्चात उन्होंने अपने रूम में चेक इन भी किया था।

कुमकुम

मशहूर अभिनेत्री कुमकुम 28 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। 86 साल की अभिनेत्री ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।

Exit mobile version