Site icon NamanBharat

मनुष्य का अच्छा वक्त आने से पहले मिलने लगते हैं ये 5 संकेत, आप भी जान लीजिये

इंसान के जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। कभी जीवन में खुशियां आती हैं, तो कभी दुख के बादल भी छा जाते हैं। किसी भी व्यक्ति का जीवन एक समान नहीं रहता। हर किसी व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। यह सब समय चक्र के कारण होता है। समय बहुत बलवान होता है। समय व्यक्तियों को राजा से रंक तथा रंक से राजा बना देता है। दुनिया में हर मनुष्य अपने जीवन को बेहतर से बेहतर बनाने की कोशिश करता है परंतु जब समय आता है तो व्यक्ति को अपनी मेहनत का फल मिलने लगता है।

लेकिन ऐसा कहा जाता है कि हमारी जिंदगी में जब भी अच्छा या बुरा समय आने वाला होता है तो प्रकृति हमें संकेत जरूर देती है। लेकिन कभी-कभी हम इन संकेतों को समझ नहीं पाते हैं, क्योंकि उन चीजों के बारे में हमें जानकारी अधिक नहीं होती है। अगर आपका अच्छा समय आने वाला होता है तो उससे पहले ही अलग तरह के संकेत मिलने लगते हैं और बुरा समय आने से पहले भी अलग संकेत मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे बहुत से संकेतों के बारे में बताया गया है, जिनके आधार पर आप भी अपने आने वाले भाग्य को पहचान सकते हैं।

आज हम आपको ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अच्छा समय आने से पहले मिलते हैं।

मनुष्य का अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं ये संकेत

1. यदि आपके घर में लगे हुए पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं। उनके फल-फूल बहुत अधिक आने लगते हैं। विशेषकर तुलसी और केले के पौधे बहुत ही सुंदर और आकर्षक दिखने लग जाते हैं तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि व्यक्ति के अच्छे समय की शुरुआत होने वाली है।

2. यदि किसी व्यक्ति को अचानक से ही आसपास के लोगों के द्वारा सम्मान की प्राप्ति होने लगे। सभी उसकी तारीफ करने लगे तो यह अच्छा समय आने का संकेत देता है।

3. जब भी किसी मनुष्य की किस्मत जागने वाली होती है, तो उस मनुष्य का मन बहुत ज्यादा प्रसन्न रहने लगता है। बिना किसी वजह से ही उसका चेहरा खिला-खिला रहता है और मनुष्य को अंदर से बहुत ज्यादा खुशी का अनुभव भी होने लगता है। वह अपने आपको बिना कारण ही बहुत अधिक सौभाग्यशाली मानने लगता है। अगर आपके जीवन में भी कुछ इस तरह का हो रहा है तो आपको समझ लेना चाहिए कि बहुत ही जल्द आपका अच्छा समय आने वाला है।

4. यदि कोई मनुष्य भविष्य को लेकर जो भी सोचता है या कल्पनाएं करता है वह सच होने लगती है तो यह भी व्यक्ति के अच्छे समय आने के संकेत होते हैं। अगर व्यक्ति को घटनाओं का पूर्वाभास होने लगे तो समझ लीजिए बहुत ही जल्द अच्छा वक्त शुरू होने वाला है।

5. जब भी व्यक्ति का अच्छा समय आने वाला होता है तो उसे सुबह के वक्त अच्छे अच्छे सपने आने लगते हैं। उस व्यक्ति को अपने सपनों में देवी प्रतिमाएं, पीपल, बरगद आदि के पेड़, जंगल, खजाने आदि नजर आने लगते हैं। अगर आपको भी कुछ ऐसी ही चीजें दिखने लग जाती हैं, तो आपको समझ लेना चाहिए कि अब आपका बुरा वक्त खत्म हो गया है और बहुत ही जल्द अच्छे वक्त की शुरुआत होने वाली है।

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version